कादेरी भूत - Horror stories in Hindi

 

कादेरी भूत - Horror stories in Hindi

कादेरी भूत- Horror stories in Hindi


कादेरी भूत- Horror stories in Hindi : यह कहानी मैंने अपने गाँव के ही एक बुजुर्ग जो कोलकाता में काम करते थे, उनसे सुनी थी। एक बार की बात है कि कुछ अंग्रेज शिकारी भारत के किसी जंगल में शिकार पर गए। उस जंगल के बाहर एक डाक-बंगला था पर उसमें पहले से ही कोई बड़ा अंग्रेज अधिकारी ठहरा हुआ था, अस्तु इन अंग्रेज शिकारियों को जंगल के बीच बने एक पुराने डाक बंगले में रूकना पड़ा। इस डाकबंगले का रखवाला अपने परिवार के साथ रहता था और डाकबंगले में रुकने वाले लोगों की सेवा करता था। इस रखवाले के परिवार में उसकी बीबी तथा लगभग 14-15 साल की उसकी एकमात्र लड़की थी। 

Read More.. Horror stories in Hindi

एक शाम जब अंग्रेज शिकारी शिकार करके वापस डाक बंगले पर आए तो नहा-धोकर पीने बैठ गए। पीने के बाद उन्हें इतनी चढ़ गई कि वे लोग पूरी तरह से बहक गए और उस रखवाले को गोली मारने के बाद उसकी बीबी तथा बच्ची को नोच डाले। इन पापियों को नशे में कुछ भी पता नहीं चला और नोचने के बाद उन दोनों को भी गोलियों से भून डाले और तीनों की लाश को डाक बंगले के पीछे दफना दिए। यह बात आई-गई रह गई। अंग्रेजों ने फिर कुछ दिन के बाद वहाँ कैलाश नामक एक नया सेवक रख दिया। किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि इस पुराने डाकबंगले का पुराना सेवक और उसका परिवार कहां चला गया।


एक बार कि बात है कि नया सेवक कैलाश रात को गेट बंद करके सोया हुआ था। तभी अचानक उसकी नींद खुल गई क्योंकि उसे लगा कि दरवाजे पर कोई रो रहा है। उसने एक हाथ में लाठी उठाया और दूसरे में चिराग और दरवाजे पर आकर हाँक लगाया, “कौन है? इतनी रात गए कौन दरवाजे पर रो रहा है?” उसने देखा कि एक किशोरी दरवाजे पर बैठी रो रही है। कैलाश उस किशोरी के पास गया और उसके सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि बेटी रो मत, अंदर चल। फिर उस किशोरी के अंदर आने पर कैलाश ने उसे पीने के लिए पानी आगे बढ़ाते हुए पूछा कि बेटी तुम कौन हो और इतनी रात को अकेले इस जंगल में क्यों भटक रही हो? कैलाश की इतनी बातें सुनते ही वह किशोरी और तेज फफक पड़ी।




Comments

Popular posts from this blog

अंतिम इच्छा – Tenali raman stories in hindi

Truecaller – Major necessary things you have to know

Know about Facebook Face recognition (FACD) Feature